UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 June 2022

शिक्षकों को डरा-धमकाकर बीमा पॉलिसी करने वाला बीईओ निलंबित


गोंडा। जिले में तैनाती के समय शिक्षक- शिक्षिकाओं पर दबाव बनाकर बीमा पॉलिसी कराने के आरोप में तत्कालीन बीईओ राम प्रताप सिंह निलंबित कर दिए गये हैं। जबरन बीमा पॉलिसी कराने के आरोपों पर 21 मार्च को शासन ने सहायक शिक्षा निदेशक अयोध्या व देवीपाटन मंडल को संयुक्त जांच सौंपी थी।


जांच रिपोर्ट बीते दिनों अयोध्या के सहायक शिक्षा निदेशक राम सागर त्रिपाठी ने शासन को भेजी थी। इस पर शुक्रवार देर शाम शासन ने खंड शिक्षा अधिकारी राम प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है। मौजूदा समय में बाराबंकी के मसौली ब्लॉक में उनकी तैनाती है। जिले के तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी राम प्रताप सिंह पर आरोप था कि वह अपनी तैनाती वाले ब्लॉकों के शिक्षकों को डरा धमकाकर उनसे बीमा पॉलिसी कराते थे। मामले की जांच में सामने आया कि उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं को डरा-धमकाकर 1,992 बीमा पॉलिसियां करके कमीशन के रूप में लाखों रुपये कमाए हैं। वर्तमान में वह बाराबंकी के मसौली ब्लॉक में तैनात हैँ.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more