UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 June 2022

युवक ने शिक्षिकाओं से की अभद्रता, केस दर्ज


फूलपुर। पढ़ाई के दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद में बच्ची की पिटाई से खफा पिता बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंचा और हंगामा कर दिया। शिक्षिकाओं को गालियां देते हुए अभद्रता शुरू कर दी। जिससे विद्यालय में छात्र और शिक्षिकाएं भी सहम गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख वह भाग खड़ा हुआ। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।




फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिगहियां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका शिखा पांडेय ने कोतवाली में तहरीर बताया कि बिगहियां गांव निवासी सुरेंद्र यादव का बेटा शिवम कक्षा तीन में पढ़ता है। जिसका विवाद सहपाठी से हो गया। शिक्षिकाओं ने दोनों को समझा कर शांत करा दिया। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रार्थना के बाद सुरेंद्र विद्यालय पहुंचकर उस बच्चे को मारने के लिए ढूंढते हुए भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। विद्यालय में बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षिकाओं ने अभद्रता का विरोध किया तो सुरेंद्र ने शिक्षिकाओं को गालियां देते हुए मारने की धमकी दी। जिससे विद्यालय के बच्चे और शिक्षिकाएं सहम गई। इस हंगामे के बाद शिक्षकों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को देखते ही युवक भाग खड़ा हुआ। विद्यालय में शिक्षकों के साथ अभद्रता और हंगामे की खबर इलाके में फैल गई। सूचना पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी विद्यालय पहुंचे और शिक्षिका को साथ लेकर कोतवाली में युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार राय का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more