UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 June 2022

स्थानांतरण में मांगी नियुक्ति अवधि की सीमा एक साल


प्रयागराज, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के आनलाइन स्थानांतरण के शासनादेश का राजकीय शिक्षक संघ ने स्वागत तो किया है, लेकिन कई शर्तें लगाए जाने पर विरोध के स्वर भी उठे हैं। कहा है कि स्थानांतरण के लिए नियुक्ति अवधि की सीमा तीन साल निर्धारित किया जाना नए शिक्षकों के हित में नहीं है। इसे घटाकर एक साल किया जाना चाहिए। कई और प्रतिबंधों को भी शिथिल किए जाने की मांग करते हुए राजकीय शिक्षक संघ भड़ाना गुट ने अपर मुख्य सचिव (एसीएस) माध्यमिक शिक्षा को पत्र भेजा है। दूसरे दिन भी वेबसाइट नहीं चलने से आवेदन नहीं किए जा सके। ऐसे में मांग की गई है कि तिथि दो दिन बढ़ाई जाए।


राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील भड़ाना एवं प्रांतीय महामंत्री डा. रवि भूषण ने संयुक्त रूप से पत्र में लिखा है कि स्थानांतरण के संबंध में जारी शासनादेश के कई बिंदुओं से शिक्षक सहमत नहीं हैं। तीन वर्ष से कम की सेवा वाले शिक्षकों के आवेदन करने पर रोक के नियम को शिथिल कर एक साल किया जाना चाहिए। इसके अलावा विद्यालय में कार्यरत स्टाफ की संख्या के आधार पर इच्छुक शिक्षक व शिक्षिकाओं को आवेदन करने से वंचित न किए जाने की भी मांग की गई है। साथ ही पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि मेरठ, आगरा, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज में दूरी की वैधता को समाप्त किया जाए। प्रांतीय महामंत्री ने बताया कि 24, 25 और 26 जून को आवेदन लिए जाने थे, लेकिन वेबसाइट नहीं चलने से शिक्षक परेशान हैं। ऐसे में आवेदन तिथि दो | दिन बढ़ाई जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more