UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 June 2022

DBT: आधार वेरीफिकेशन शून्य वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

गाजीपुर: शहर के महुआबाग स्थित नगर संसाधन केंद्र के सभागार में शनिवार को नगर क्षेत्र के 31 परिषदीय एवं 11 सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर डीबीटी पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का आधार नामांकन-वेरीफिकेशन नामांकन के सापेक्ष कम होने पर बेसिक शिक्षाधिकारी की त्योरी चढ़ गई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापकों-प्रभारी प्रधानाध्यापकों को दो दिन के कार्यदिवस के अंदर उसे पूरा करने को कहा। जिन विद्यालयों के छात्रों का आधार वेरीफिकेशन अभी तक शून्य है। उन विद्यालयों के अध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया।


अध्यक्षता करते हुए बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने निपुण भारत, बाल वाटिका, तालिका मिशन प्रेरणा की चर्चा की। निपुण भारत का लक्ष्य 2026-27 है उससे पहले लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना के तहत छात्र-छात्राओं को खाद्य सुरक्षा भत्ता एवं खाद्यान्न वितरण शत-प्रतिशत पूरा करते हुए उसका उपभोग प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करें। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी नगर आलोक यादव, एसआरजी प्रीति सिंह, एआरपी शीला सिंह, पियूष श्रीवास्तव एवं अदनान अहमद उपस्थित थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more