UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 June 2022

महाविद्यालयों में तबादले के लिए आवेदन कल

 प्रयागराज : राजकीय महाविद्यालयों में आनलाइन तबादले की प्रक्रिया 28 जून से शुरू होगी। तीन दिन में ही तबादले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। तबादले के इच्छुक प्राचार्य और प्रवक्ता को एक आनलाइन आवेदन करने का मौका एक दिन के लिए ही मिलेगा। इसके लिए वेबसाइट पर डाटा अपलोड करने का काम चल रहा है।


सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति कुछ दिनों पहले घोषित हो चुकी है। उसी क्रम में राजकीय महाविद्यालयों में प्रचार्य, प्रवक्ता और समूह ग कर्मियों के तबादले होंगे। राजकीय महाविद्यालयों में तीन वर्ष या इससे अधिक समय से तैनात 20 प्रतिशत प्राचार्यों और प्रवक्ताओं का तबादला किया जाएगा। ऐसे ही तीन वर्ष या इससे अधिक समय से तैनात समूह ग के 10 प्रतिशत कर्मचारियों को तबादला किया जाएगा। आनलाइन तबादले को लेकर 23 जून को विशेष सचिव श्रवण कुमार ने निर्देश दिया था। लेकिन उच्च शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अब तक महाविद्यालयों में खाली पदों से जुड़ा विवरण अपलोड नहीं हो सका है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more