UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 June 2022

शिक्षक अपने घर पर लगाएं एक-एक पेड़, आदेश जारी

लखनऊ-
:प्राइमरी स्कूलों में वृक्षारोपण अभियान के तहत हर स्कूल में पांच नींबू और पांच सहजन के पेड़ अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे। इसके अलावा अमरूद, आम, पपीता, करौंदा, बेल, कटहल, आंवला, नीम आदि के पेड़ भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही प्राइमरी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को भी प्रेरित किया जाए कि वे एक-एक पौधा खरीद कर अपने घरों पर लगाएं। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more