UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 June 2022

बेटियों की ट्यूशन फीस माफ करने की कवायद शुरू


 बहराइच : निजी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं की ट्यूशन फीस माफ करने की कवायद शुरू की गई है। एक परिवार की पढ़ने वाली एक से अधिक बालिकाओं के लिए यह व्यवस्था की गई है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। बीएसए अजय कुमार ने बताया कि कक्षा आठ तक निजी स्कूलों में पढ़ने वाली सभी छात्राओं का ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। किसी भी परिवार की एक से अधिक बालिका के एक ही संस्थान में पढ़ने पर उसकी ट्यूशन फीस माफ कराने का संस्था को प्रेरित कर प्रयास किया जाएगा। ऐसा नहीं होने पर फीस की प्रतिपूर्ति पर होने वाले खर्च का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more