UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 June 2022

2024 तक देश के हर ब्लाक में पीएम श्री स्कूल


स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच शिक्षा मंत्रालय ने आदर्श स्कूलों की कल्पना 'पीएम श्री स्कूल' के रूप में की गई है, जो जल्द ही साकार होने जा रही है। योजना लगभग तैयार हो गई है। वर्ष 2024 तक देश के हर ब्लाक में कम से कम एक 'पीएम श्री' स्कूल खोलने का लक्ष्य है।


इसकी शुरुआत इसी साल से होगी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अमल को लेकर हाल ही में गुजरात में सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों की बैठक बुलाई गई थी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वहीं 'पीएम श्री' स्कूलों के खोलने की तैयारी की बात कहीं थी ।

शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों से इसे लेकर प्रस्ताव मांगे हैं। मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इसके तहत कोई नए स्कूल नहीं खोले जाएंगे, बल्कि पहले से चल रहे स्कूलों को चयनित कर उसे इस योजना के तहत अपग्रेड किया जाएगा। छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ ही कौशल विकास की भी शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए इन खास स्कूलों में सारी सुविधाएं जुटाई जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार, देशभर के करीब साढ़े पंद्रह हजार स्कूलों को इसके तहत तैयार किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more