UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 June 2022

तबादला आदेश का पता नहीं, लेकिन शिक्षक ग्रुपों के माध्यम से मनचाहे स्कूल जाने का दे रहे आफर


फर्रुखाबाद : बेसिक शिक्षा विभाग Basic shiksha vibhag से अभी जिला स्तरीय तबादले का कोई भी आदेश जनपद District को प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन शिक्षकों techers ने मनमाने स्कूलों में तबादले के आफर देने शुरू कर दिए हैं।कोई शमशाबाद से राजेपुर तो कोई मोहम्मदाबाद से कमालगंज ब्लाक में तबादले की बात लिखकर ग्रुपों पर मैसेज message डाल रहा है।



परिषदीय विद्यालयों parishadiya vidyalaya में जिला स्तर पर शिक्षकों teachers के तबादले किया जाना प्रस्तावित है। हालांकि अभी तबादले की कोई तिथि नहीं आई है, लेकिन जनपद के शिक्षक ग्रुपों group पर तबादले के लिए मैसेज message डाल रहे हैं। किसी शिक्षक Teacher ने मैसेज डाला है कि जिसे राजेपुर से शमसाबाद आना है वह उनसे संपर्क करे। संपर्क के लिए शिक्षक अपने नंबर भी डाल रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी BSA लालजी यादव ने बताया कि अभी जिला स्तरीय तबादले के कोई भी आदेश नहीं मिले हैं। आदेश आने के बाद ही तबादला प्रक्रिया शुरू होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more