UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 June 2022

अक्षय पात्र फाउंडेशन ने केंद्रीयकृत रसोई का किया निर्माण, सीएम योगी ने किया किचेन का निरीक्षण

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान शनिवार को वाराणसी में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए स्थानीय अर्दली बाजार के एलटी कॉलेज परिसर में 24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार केंद्रीकृत रसोईघर का निरीक्षण किया। बताते चलें कि जिले में 1143 परिषदीय विद्यालय हैं।



अक्षय पात्र फाउंडेशन ने केंद्रीयकृत रसोई की शुरुआत जुलाई से करने का लक्ष्य रखा है। 25 हजार बच्चों को इससे भोजन मिलेगा। 6 माह बाद रसोई घर की क्षमता बढ़ाकर एक लाख तथा 01 वर्ष बाद दो लाख करने का लक्ष्य रखा गया है। निश्चित रूप से केंद्रीयकृत रसोई की शुरुआत होने से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को मध्याह्न भोजन बनवाने से निजात मिलेगी। वही बच्चों को अब मशीनीकृत आधुनिक रसोई से शुद्ध व पौष्टिक गरमा गरम मध्याह्न भोजन (एमडीएम) मिलेगा।

तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने चाइल्ड केयर सेंटर सिकरौल का भी निरीक्षण किया। चाइल्ड केयर सेंटर में छोटे-छोटे बच्चों को देख मुख्यमंत्री ने बच्चों व उनके परिजनों से उनका कुशलक्षेम भी जाना साथ ही बच्चों को उपहार भी वितरित किए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने डायरेक्टर डॉ. सत्यजीत प्रधान से यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी भी ली, वर्तमान में यहां पर कुल 18 बच्चे एडमिट हैं। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more