UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 June 2022

DBT: दो दिन में आधार फीड न कराया तो वेतन रुकेगा

हरदोई,  परिषदीय स्कूलों के शिक्षक व बीईओ उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में विभागीय योजनाओं को पूरा कराने में देरी हो रही है। इससे खफा बीएसए वीपी सिंह ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक संकुल, प्रधानाध्यापक व इंचार्ज अध्यापकों को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि अध्ययनरत समस्त बच्चों का आधार फीड करने का काम दो दिन में पूरा करें। लापरवाही बरतने पर वेतन भुगतान रोका जाएगा।


बीएसए ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शासन ने जनपद हरदोई का नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया था। मातहतों को उन्होंने ब्लॉकवार जनपद से नामांकन का लक्ष्य दिया था। निर्देशित किया था कि विद्यालयवार समस्त छात्र छात्राओं का नामांकन प्रेरणा पोर्टल पर फीड कराएं। सभी छात्र-छात्राओं का आधार वेरीफिकेशन/प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण करें। बीएसए के अनुसार विद्यालय खुले हुए सात दिवस हो गए हैं परंतु उक्त कार्य में कोई भी प्रगति नहीं की गई है। इस कारण प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने समीक्षा बैठक में नाराजगी व्यक्त की गई है।
प्रेरणा पोर्टल पर 100 फीसदी छात्र-छात्राओं का डाटा फीडिंग एवं बच्चों का आधार वेरिफिकेशन/प्रमाणीकरण का कार्य दो दिवस में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए स्कूल चलो अभियान के छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन एवं आधार वेरिफिकेशन/प्रमाणीकरण का कार्य फौरन पूरा करें। देरी करने पर इस माह का वेतन रोक दिया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more