UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 June 2022

विद्यालयों के औचक निरीक्षण में दो प्रधानाध्यापक समेत छह मिले अनुपस्थित


फतेहपुर, ग्रीष्मावकाश के बाद खोले गए परिषदीय विद्यालय की हकीकत जानने के लिए बीएसए संजय कुमार कुशवाहा का निरीक्षण जारी है। 



शनिवार को भी मलवां एवं देवमई ब्लाक के करीब एक दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय शाहजहांपुर में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार, शिक्षामित्र प्रतिभा देवी, कम्पोजिट विद्यालय नानामऊ में शिक्षामित्र संतोष कुमार, प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर देवमई में प्रधानाध्यापक सतीश चन्द्र व शिक्षामित्र मदुला तिवारी, कम्पोजिट विद्यालय मिर्जापुर मकरंदपुर में सहायक शिक्षिका ज्योति अनुपस्थित पाई गई। जिनका वेतन एवं मानदेय अवरुद्ध करने की कार्यवाही की गई है। अन्य विद्यालयों में बीएसए ने शिक्षकों को कई बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया।

primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more