UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 June 2022

परिषदीय शिक्षिका के कोरोना संक्रमित मिलने पर मचा हड़कंप

बिजनौर, ब्लॉक के एक परिषदीय स्कूल की शिक्षिका के कोरोना संक्रमित पाए जाने की सूचना पर शिक्षकों और अभिभावकों में हड़कंप मचा है।



नूरपुर ब्लॉक के एक परिषदीय स्कूल की शिक्षिका के निजी लैब में कराए गए टेस्ट में उनके कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश ने किसी शिक्षिका कोरोना संक्रमित पाए जाने की सूचना से इनकार किया है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अजय धर्मेश गन्धर्व ने कहा है उनके यहां भी उच्च स्तर से कोई सूचना ऐसी नही मिली है। अगर ऐसी कोई सूचना जिला स्तर से उन्हें प्राप्त होती है, तो वह प्रोटोकॉल का तहत कार्रवाई कराएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more