UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 June 2022

शिक्षिकाओं की बालक विद्यालय में तबादला न करने की मांग


प्रयागराज। राजकीय शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए जारी निर्देशों को लेकर विरोध होने लगा है। राजकीय शिक्षक संघ पांडेय गुट की शनिवार को हुई बैठक में
शिक्षिकाओं का तबादला बालक विद्यालयों में न करने की मांग उठी। शिक्षक नेताओं ने जिला मुख्यालयों के बालक विद्यालयों में तैनात शिक्षिकाओं को ग्रामीण क्षेत्र के बालिका विद्यालयों में समायोजित करने की मांग रखी। संगठन के महामंत्री रामेश्वर पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बालिका विद्यालयों में 80 प्रतिशत पद रिक्त हैं और शिक्षिकाएं जिला मुख्यालय के बालक विद्यालयों में जमी हुई हैं। प्रयागराज में ही कई स्कूल ऐसे हैं जहां पदसृजन के बाद सालों से तैनाती नहीं हो सकी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more