UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 June 2022

शिक्षिका के साथ स्कूल में मारपीट और विवाद के मामले में कार्रवाई करने में लापरवाही पर थानेदार निलंबित

देवरिया, 



शिक्षिका के साथ स्कूल में मारपीट और विवाद के मामले में कार्रवाई करने में लापरवाही पर एसपी ने  बरियारपुर के थानेदार को निलंबित कर दिया। इस मामले की शिकायत शिक्षिका के पति ने एसपी से की थी। एसओजी में तैनात दरोगा गोपाल प्रसाद को थानेदार बनाया गया है। थानेदार की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षिका के साथ उसी गांव के एक युवक ने स्कूल में पहुंच कर मारपीट किया था। यही नहीं उसने शिक्षिका की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना कर वायरल कर दिया था। शिक्षिका ने इसकी जानकारी मर्चेंट नेवी में कार्यरत अपने पति को दिया। शिक्षिका की शिकायत पर बरियारपुर पुलिस ने आरोपी का सिर्फ शांतिभंग में चालान किया। शिक्षिका के पति ने इसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारी से की। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी संकल्प शर्मा ने बरियारपुर के थानेदार मनोज प्रजापपति को निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर एसओजी में तैनात दरोगा गोपाल प्रसाद को बरियारपुर को थानेदार बनाया गया है।  

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more