UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 June 2022

पोर्टल पर बगैर स्वीकृत अवकाश पर जाने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण

हापुड़:  शनिवार दोपहर बीएसए अर्चना गुप्ता प्राथमिक विद्यालय मंसूरपुर में पहुंचीं। यहां 162 में से 82 बच्चे मौजूद मिले। मिड डे मील के अंतर्गत मीनू के अनुसार आलू सोयाबीन की सब्जी एवं चावल का वितरण होना है, लेकिन ताहरी का वितरण हुआ है। 


जिसके संबंध में अध्यापकों को मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन का वितरण करने के लिए निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय गोंदी में 140 बच्चे उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर में 75 के सापेक्ष 39 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपार्जित अवकाश पर थे, लेकिन उनका अवकाश स्वीकृत नहीं है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक का बिना स्वीकृत कराये अवकाश पर चले जाने के कारण स्पष्टीकरण मांगा गया। निरीक्षण के दौरान बीएसए ने बच्चों से पाठ्य पुस्तक पढ़वाई और प्रश्न पूछे गए। अधिकांश बच्चों द्वारा प्रश्नों के उत्तर सही दिए गए। बीएसए अर्चना गुप्ता ने बताया कि समय समय पर स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाता है। आगे भी स्कूलों के औचक निरीक्षण किए जाएंगे।

primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more