UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 June 2022

जनपद परिषदीय स्कूलो में दिखाई प्रेरक फिल्म खिलौना


बागपत,
बागपत/खेकड़ा। बागपत और खेकड़ा ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में शनिवार को बच्चों को फिल्म के माध्यम से लिंगभेद और शारीरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। फिल्म खिलौना देखकर बच्चों ने मिली सीख से सम्बन्धित जवाब दिए।



मिशन शक्ति के तहत सौ दिनों तक स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम होने है। इसके तीन फेज अप्रैल मई में हो चुके है। अब चौथे फेज का अभियान ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलते ही शुरु हो गया है। शनिवार को सभी विद्यालयों में बच्चों को प्रेरक फिल्म खिलौना दिखाई गई। जिसमें लिंगभेद के खिलाफ जागरूकता और बेटियों के प्रति मान सम्मान की सीख दी गई। बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को फिल्मों के यूट्यूब लिंक भेज दिए गए है। जिसके माध्यम से अभिभावकों और छात्र छात्राओं को लघु फिल्मों का प्रदर्शन कर उसके सशक्त माध्यम से सभी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more