हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 July 2022

निरीक्षण में मिले अनुपस्थित 33 शिक्षक , शिक्षामित्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई, काटा वेतन


Primary ka master: निरीक्षण में मिले अनुपस्थित 33 शिक्षक , शिक्षामित्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई, काटा वेतन

 लखीमपुर, । ब्लॉकवार सभी टीमों को लगाकर किए गए बेसिक शिक्षा के स्कूलों के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश बीएसए ने जारी कर दिया है। वहीं शिक्षामित्र व अनुदेशकों का एक दिन का मानदेय काटा गया है। पांच ब्लॉकों के कुल 33 शिक्षकों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।


Primary ka master: निरीक्षण में मिले अनुपस्थित 33 शिक्षक , शिक्षामित्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई, काटा वेतन
निदेशालय से निर्देश मिलने के बाद बीएसए ने सभी बीईओ, जिला समन्वयकों के साथ ब्लॉकों के एक ज्यादा से ज्यादा स्कूलों का एक ही दिन में निरीक्षण कराया। अब तक नकहा, रमियाबेहड़, मोहम्मदी का सघन निरीक्षण किया जा चुका है। वहीं बीईओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले फूलबेहड़, धौरहरा के शिक्षक, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को मिलाकर कुल 33 का मानदेय व वेतन एक दिन का काटने का आदेश जारी कर दिया है। बीएसए ने बताया कि स्कूलों का औचक निरीक्षण चलता रहेगा। शिक्षक समय से स्कूलों में पहुंचकर शिक्षण कार्य करें। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more