26 July 2022

शिक्षिका से रिश्वत मांगना कार्यालय सहायक को पड़ा भारी,बीएसए ने किया निलंबित।

 

शिक्षिका से रिश्वत मांगना कार्यालय सहायक को पड़ा भारी,बीएसए ने किया निलंबित। 



शिक्षिका से रिश्वत मांगना कार्यालय सहायक को पड़ा भारी,बीएसए ने किया निलंबित।

जिले के हैरिंग्टनगंज के प्राथमिक विद्यालय भिटारी में तैनात एक शिक्षिका से चाइल्ड केयर लीव स्वीकृत करने के लिए छह हजार रुपये घूस मांगने वाले कार्यालय सहायक को बीएसए ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलम्बन की अवधि में कार्यालय सहायक को नियमित रूप से दफ्तर में हाजिरी देने का निर्देश दिया गया है।


       बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्राथमिक विद्यालय भिटारी में तैनात सहायक अध्यापिका दीप्ती सिंह ने खंड कार्यालय हैरिंग्टनगंज द्वारा अवकाश प्रार्थना पत्र दिया था।जिस पर वहां के कार्यालय सहायक दीपक कुमार द्वारा शिक्षिका से छह हजार रुपये घूस की मांग की गई।शिक्षिका द्वारा इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से की गई।


      बीएसए द्वारा गोपनीय जांच कराई गई तो आरोप सही पाए गए,जिसके चलते बीएसए श्री राय ने अनुशासनहीनता और कर्तव्य निर्वहन के प्रति घोर उदासीनता बरतने के आरोप में कार्यालय सहायक को सोमवार को निलम्बित कर दिया**

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more