UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 July 2022

स्कूटी बेचने के नाम पर शिक्षिका से 66 हजार ठगे


मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक शिक्षिका से एक युवक ने 66 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने ओएलएक्स के जरिये एक स्कूटी खरीदी थी। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।






कोतवाली के मानपुर बुधबाजार निवासी मुस्कान शर्मा निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 17 जनवरी की ओएलएक्स के माध्यम से उन्होंने एक स्कूटी खरीदी थी।



इसके लिए 55 हज़ार रुपये कैश और 11 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान किए थे। इसके बाद 24 जनवरी को आरोपी ने कॉल करके बताया कि स्कूटी दिल्ली रोड स्थित शोरूम पर रसीद के लिए देनी है।


 


आरोपी ने शिक्षिका से शोरूम से प्राप्त रसीद ले ली और वहां से स्कूटी लेकर भाग गया। 24 जनवरी को शाम छह बजे तक स्कूटी नहीं मिली तो शिक्षिका ने आरोपी के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। तब पीड़ित अपने भाई को लेकर शोरूम पर गई तो पता चला कि आरोपी वहां से स्कूटी लेकर जा चुका है। एसएसपी ने कोतवाली प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more