UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 July 2022

PRIMARY KA MASTER: महानिदेशक बेसिक ने फर्जी शिक्षकों के खिलाफ दर्ज एफआईआर की मांगी रिपोर्ट

मऊ। एसटीएफ के चिह्नित फर्जी कागजात पर नौकरी कर रहे तीन शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की रिपोर्ट महानिदेशक बेसिक शिक्षा ने बीएसए से मांगी है। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर एसटीएफ को शिकायतें मिली थीं। 



एसटीएफ ने प्रदेश से 176 फर्जी शिक्षकों की सूची जारी की जिनमें तीन जिले के भी हैं। जारी सूची में जिले में कुशीनगर से स्थानांतरित होकर आई सहायक अध्यापिक अमृता सिंह, प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदाबादगोहना में सहायक अध्यापक अश्वनी कुमार यादव और प्राथमिक विद्यालय जमीन क्षेत्र में हीरामन राम सहायक अध्यापक के नाम दर्ज हैं। महानिदेशक ने 30 जून 2022 तक फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर रहे फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया था। 


लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। ऐसे में महानिदेशक ने जिलाधिकारी से सहयोग लेकर और जनपद समिति की बैठक बुलाकर इन फर्जी शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा है। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कुशीनगर से स्थानांतरित होकर आई सहायक अध्यापिक अमृता सिंह के खिलाफ शिकायत जांच में झूठी पाई गई है। सहायक अध्यापक अश्वनी कुमार यादव और हीरामन राम के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more