UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 July 2022

15 जिलों के परिषदीय विद्यालयों में किताबों की आपूर्ति शुरू नहीं



 लखनऊ : प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प कराने के साथ वहां पठन-पाठन कराने पर बेसिक शिक्षा विभाग का विशेष जोर है। शैक्षिक सत्र शुरू हुए करीब चार माह होने को है। अब तक सभी जिलों में किताबों की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
15 से अधिक जिले ऐसे हैं जहां आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। अन्य जिलों मैं भी छिटपुट यानी कुछ कक्षाओं की ही किताबें पहुंची हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में एक करोड़ 90 लाख से अधिक छात्र छात्राओं का प्रवेश हो चुका है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more