09 July 2022

शिंजो आबे के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया यूपी में आज राजकीय शोक


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिंजो आबे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत-जापान मैत्री को नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाले शिंजो आबे की मृत्यु अत्यंत दु:खद है। उन्होंने ट्वीट कर दुख जताया है और कहा है कि मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों व जापानवासियों के साथ हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक ने भी शिंजो के निधन पर शोक जताया। यूपी में शनिवार को एक दिन का शोक रहेगा। कोई सरकारी या सांस्कृतिक समारोह नहीं होगा।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more