13 July 2022

परिषदीय स्कूलों में नामांकन का लक्ष्य पूरा कराने के लिए जिलाधिकारियों को लिखा पत्र



लखनऊ। शासन ने स्कूल चलो अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में दो करोड़ बच्चों के नामांकन का लक्ष्य पूरा कराने के लिए जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर विशेष प्रयास किए जाने के लिए कहा है।
निर्देश दिए गए हैं कि जिलाधिकारी अपने निर्देशन में 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने के साथ ही प्रेरणा पोर्टल पर पंजीकरण व उनका आधार प्रमाणीकरण कराना सुनिश्चित करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more