हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 August 2022

ईमानदारी की मिसाल : शिक्षक ने लौटाई रास्ते में मिली 50 हजार की रकम

 

लक्ष्मीगंज महुअवा निवासी शिक्षक ओम प्रकाश चौधरी ने सड़क पर मिली 50 हजार नकदी लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। शनिवार को वह स्कूल से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में रामपुरभात गांव



के पास सड़क पर रुपये गिरे देखकर  रुक गए। रुपये गिनकर अध्यापक ने अपने पास रख लिया। इसके बाद वह रुपये के मालिक की तलाश करने लगे। कुछ देर बाद हरपुर माफी के बनिया टोला निवासी उमेश मौर्य पुत्र रामसेवक अपने  साथी मनोज गोंड के साथ शिक्षक के घर पहुंचे। उमेश ने बताया कि उनका पैसा रास्ते में कहीं गिर गया था। सही जानकारी मिलने पर शिक्षक ने पैसा लौटा दिया। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more