UpdateMarts•Com
Follow Channel

02 August 2022

419 अनुदेशकों का जून माह का रुका मानदेय


 देवरिया जनपद के जूनियर विद्यालयों में तैनात 419 अनुदेशकों के जून का मानदेय अनुबंधपत्र के अभाव में रोक दिया गया है।

कई ब्लॉक कार्यालयों में ये अनुबंधपत्र पड़े हुए हैं। लेकिन खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही से यह अब तक बेसिक कार्यालय तक नहीं पहुंचा है। इसे लेकर अनुदेशकों में नाराजगी है उनका संगठन इस मुद्दे को लेकर बीएसए से भी मिला है। हालांकि, समस्या अभी जस की तस बनी हुई है।





ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 16 जून से परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन प्रारंभ कर दिया गया था। अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को भी उसी दिन से स्कूल आने का आदेश जारी किया गया था।




ऐसे में जून माह के 15 दिन का मानदेय भी उन्हें देने की शासन की ओर से स्वीकृति दे दी गई। समग्र शिक्षा अभियान की ओर से जनपद के शिक्षामित्रों का 15 दिन का मानदेय जारी किया जा चुका है जबकि अनुदेशकों को 15 दिन का मानदेय अभी तक जारी नहीं किया जा सका है। विभागीय प्रक्रिया में देरी के चलते ऐसा हो रहा है। मई में ही अनुदेशकों को अनुबंध, शपथपत्र के साथ भरकर देना होता है। कुछ ब्लॉकों से अब भी बेसिक कार्यालय को अनुबंधपत्र नहीं भेजा गया है। लेटलतीफी के चलते इनका 15 दिन का मानदेय रोक दिया गया है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more