हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 August 2022

प्रधानाचार्य कक्षों में नहीं मिला शैक्षिक कैलेंडर, जेडी नाराज


मैनपुरी जेडी आरपी शर्मा ने बुधवार को जनपद पहुंचकर जिले के पांच स्कूलों का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य की मेज पर शैक्षिक कैलेंडर न मिलने पर नाराजगी जताई। जेडी ने कहा कि कैलेंडर के अनुसार शिक्षण कार्य कराना सुनिश्चित करें जेडी ने जिविनि कार्यालय पहुंचकर शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।




जेडी आरपी शर्मा ने बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घिरोर का सबसे पहले निरीक्षण किया। यहां छात्राओं से सवाल करते हुए आदर्श पाठ पढ़ाया। डीएवी इंटर कॉलेज मिरीर, कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज कल्होर, जनता इंटर कॉलेज नौनेर का निरीक्षण किया। कॉलेजों में प्रधानाचार्य कक्ष में शैक्षिक कैलेंडर न मिलने पर नाराजगी प्रकट को कहा कि प्रधानाचार्य अपने कक्ष में शैक्षिक कैलेंडर रखें और उसी के अनुसार शिक्षण कार्य करें। जेडी ने कहा कि मासिक गतिविधियों को भी कैलेंडर बनाकर रखा जाए। जेडी ने सैनिक स्कूल का भी निरीक्षण किया। शाम को डीआईओएस कार्यालय पहुंचे थे.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more