हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 September 2022

बेसहारा बच्चों के पुनर्वास के लिए आएगी नई नीति


लखनऊ, प्रदेश सरकार द्वारा स्ट्रीट चिल्ड्रेन के पुनर्वास के लिए नीति बनायी जा रही है। इस नई नीति में ऐसे बेहसहारा गरीब जरूरतमंद बच्चों के कल्याण के लिए पुलिस, श्रम, न्याय, महिला एवं बाल कल्याण आदि विभागों की स्पष्ट जिम्मेदारी तय की जाएगी।


महिला कल्याण विभाग के निदेशक मनोज राय ने बताया कि इस नीति का प्राथमिक ड्राफ्ट तैयार किया गया जिस पर विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ मंथन किया गया। नीति के मसविदे को महिला कल्याण विभाग की वेबसाइट http//mahilakalyan.up.nic.in/ पर उपलब्ध करवा दिया गया है ताकि आम जनमानस में कोई भी इस प्रस्तावित नीति के प्रावधानों के बारे में अपने सुझाव दे सके। सुझाव missionvatsalyaup@ gmail.com पर भी उपलब्ध कराये जा सकते हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more