हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 November 2022

कार्रवाई: चार बीईओ, 233 विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन रोका, जानें क्या है मामला


 महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आधार प्रमाणीकरण की धीमी प्रगति मिलने पर चार खंड शिक्षा अधिकारियों व 233 विद्यालयों के सभी शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है।

सभी से स्पष्टीकरण मांगते हुए एक सप्ताह में प्रगति को सुधारने का निर्देश दिया गया है। यह भी कहा गया है। कि यदि फिर भी सुधार नहीं हुआ तो सभी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।






बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से की आधार प्रमाणीकरण के संबंध में की गई समीक्षा में पाया गया कि मिठौरा निचलौल, सिसवा व नौतनवा ब्लॉक में प्रमाणीकरण की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इस पर मिठौरा के खंड शिक्षा अधिकारी के साथ ही 63 विद्यालयों के सभी शिक्षकों का वेतन रोका गया है।



निचलौल ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी के साथ 11 विद्यालयों के शिक्षकों का, सिसवा ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी के साथ 55 विद्यालयों के शिक्षकों का तथा नौतनवा ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी के साथ 104 विद्यालय के शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more