हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 November 2022

शिक्षा विभाग : समूह 'ग' कर्मियों का अब ऑनलाइन तबादला


लखनऊ। माध्यमिक व बेसिक शिक्षा से जुड़े समूह ग कर्मियों के भविष्य में ऑनलाइन तबादले होंगे। इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने दोनों विभागों के निदेशालयों व उनके नियंत्रण वाले कार्यालयों के कर्मियों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस संबंध में सभी से प्रमाणपत्र भी देने को कहा है।



महानिदेशक ने माध्यमिक, बेसिक, साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा व राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक, सचिव माध्यमिक व बेसिक शिक्षा परिषद और मंडल व जिले स्तर तक के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि समूह ग के अंतर्गत लिपिक, उर्दू अनुवादक, स्टेनोग्राफर संवर्गों के विभिन्न पदों के स्थानांतरण के लिए मानव संपदा पोर्टल के डाटा का प्रयोग किया जाना है।

इसलिए उस पर सभी कर्मियों का त्रुटिरहित डाटा उपलब्ध कराया जाए। उनकी वर्तमान पोस्टिंग, पदनाम, कैडर, जन्मतिथि, सेवा आरंभ तिथि, सेवानिवृत्ति तिथि सहित उनकी बीमारी, वैवाहिक स्थिति का ब्योरा चेक कर लिया जाए। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more