हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 November 2022

मानव संपदा पोर्टल को त्रुटिरहित करने के निर्देश


लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा में अब समूह ‘ग’ के तहत लिपिक, उर्दू अनुवादक व स्टेनोग्राफर आदि के पदों पर तबादलों में मानव संपदा पोर्टल के डाटा का इस्तेमाल होगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी अधिकारियों को मानव संपदा पोर्टल पर पूरे डाटा को त्रुटिरहित करने के निर्देश देते हुए कहा है कि सभी अधिकारी इस ब्यौरे के त्रुटिरहित होने का प्रमाणपत्र सात दिसम्बर तक उपलब्ध कराएं।


आदेश के मुताबिक, इस संवर्ग के सभी कर्मचारियों की वर्तमान पोस्टिंग, कार्यालय, पदनाम, कैडर इम्पलाई टाइप, जन्मतिथि, लिंग, नियुक्ति तिथि, वर्तमान कार्यालय में कार्यभार ग्रहण की तिथि सेवानिवृत्ति तिथि समेत कई तरह के विवरण दर्ज हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more