हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 November 2022

माध्यमिक स्कूलों का कायाकल्प होगा


प्रदेश के हाईस्कूल से लेकर इंटरमीडिएट तक के राजकीय विद्यालयों के कायाकल्प की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। अगले वर्ष तक इसका प्रभाव भी दिखने लगेगा। इन विद्यालयों में अब स्मार्ट क्लास से लेकर कंप्यूटर लैब तक उपलब्ध होगी।

डीजी स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने माध्यमिक शिक्षा का भी प्रभार संभालने के बाद निदेशालय को आगामी वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। प्रदेश में मौजूदा समय में 2675 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। डीजी स्कूल शिक्षा ने प्रत्येक विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला व न्यूनतम 10 कंप्यूटर्स की लैब स्थापित करने, प्रत्येक विद्यालय में टैबलेट उपलब्ध कराए जाने तथा स्मार्ट क्लास की व्यवस्था कराए जाने के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। साथ ही दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध शैक्षणिक सामग्री का अध्यापकों एवं छात्र -छात्राओं द्वारा उपयोग कराए जाने के निर्देश दिए हैं। निजी क्षेत्र में खुले विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के साथ प्रतिस्पर्धा के लिए माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर लैब की जरूरत महसूस की जा रही थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more