हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 November 2022

बिना ड्रेस के मिले बच्चे, मंत्री ने जताई नाराजगी



 शाहाबाद उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के लालपुर प्राथमिक विद्यालय में कई बच्चे बिना ड्रेस के घरेलू कपड़ों में मिले। इस पर राज्यमंत्री ने स्कूल की इंचार्ज अध्यापक से नाराजगी जताई। अध्यापक ने बताया कि कुछ बच्चों के खातों में आधार प्रमाणित न होने की वजह से पैसा नहीं भेजा जा सका है। इसलिए बच्चे ड्रेस नहीं खरीद सके हैं।

राज्यमंत्री ने स्कूल के बच्चों से शिक्षण कार्य के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद मंत्री ने मंगलपुर और लालपुर गांव में चौपाल लालपुर प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण लगाकर जनता से सीधा संवाद किया राज्यमंत्री ने सरकार को योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों की दी। 




मंत्री ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को कैंप लगाकर योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने के निर्देश दिए। यहां ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, बीडीओ मनवीर सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ प्रवीण दीक्षित, एडीओ पंचायत जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more