हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 November 2022

आपसी सहमति से शुरू हो बेसिक शिक्षकों का तबादला




लखनऊ। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की अंत: जनपदीय तबादले की प्रक्रिया फिर अटक गई है। साथ ही ग्रामीण से शहरी क्षेत्र में शिक्षकों के तबादले का प्रस्ताव भी लंबित है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने तबादले में हो रही इस देरी पर रोष जताते हुए आपसी सहमति से शिक्षकों तबादले शुरू करने की मांग की है। 


संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा है कि सत्र की शुरुआत से बड़ी संख्या में शिक्षक आपसी सहमति से तबादले के लिए परेशान हैं। ये वे शिक्षक हैं जो गृह जनपद से दूर नौकरी कर रहे हैं। ऐसे कई शिक्षकों ने आपस में एक-दूसरे जिले के विद्यालयों में स्थानांतरित होने की सहमति बना ली है। इसके वाजिब कारण भी हैं। ऐसे में सरकार को इन तबादलों पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more