हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 November 2022

निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल, बीएसए ने वेतन रोका, पढ़ें ये खबर

बांदा। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की पोल बीएसए के निरीक्षण में खुल गई। महुआ ब्लाक के अकबरपुर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण में कोई छात्र उपस्थित नहीं मिला। यहां 27 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार पांडेय का तत्काल प्रभाव से नवंबर माह का वेतन रोक दिया है। अन्य विद्यालयों के निरीक्षण में अनुपस्थित दो अनुदेशकों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है।




शुक्रवार को बीएसए प्रिंसी मौर्या ने बड़ोखर बुजुर्ग गांव स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) का निरीक्षण किया उच्च प्राथमिक स्कूल में अनुदेशक नेहा सविता व रंजना चौरसिया अनुपस्थित मिलीं। इनका एक दिन का वेतन रोक दिया है।





विद्यालय में गंदगी पर नाराजगी जताई। सफाई के निर्देश दिए। मनीपुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) में मिड डे मील की गुणवत्ता सही नहीं मिली प्रभारी प्रधानाध्यापक से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।

इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय, बरमानपुर में गंदगी की भरमार मिली। प्रभारी प्रधानाध्यापक रेखा गुप्ता से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।


बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों को व्यवस्था दुरुस्त कर लें शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। स्कूल परिसर को साफ रखने के नसीहत दी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more