हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 November 2022

प्रदेश में रिक्त पदों पर भर्ती की मांग


प्रयागराज । प्रदेश के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार को प्रतियोगी छात्रों ने आवाज बुलंद की। युवा मंच के बैनर तले सिविल लाइंस में धरनास्थल पर प्रदर्शन कर विज्ञापन जारी करने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय को दिया।


युवा मंच के संयोजक राजेश सचान ने कहा कि देश में रोजगार की भयावह स्थिति है, लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार की दिलचस्पी रोजगार के सवाल को हल करने में नहीं दिखाई देती।


युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि चयन बोर्ड में तकरीबन साल भर से सदस्यों की नियुक्ति अधर में है। बेसिक शिक्षा में सरकारी आंकड़ों में 1.26 लाख पद रिक्त हैं, लेकिन विज्ञापन जारी नहीं किया जा रहा है। यही हाल अन्य विभागों का भी है। समूह ग के एक लाख पद रिक्त हैं।

पुलिस विभाग में 52 हजार और प्राथमिक विद्यालयों में 97 हजार पदों पर विज्ञापन जारी करने का वादा विगत वर्षों में सरकार ने किया, लेकिन अब सरकार वादा खिलाफी कर रही है।

सरकार को चेतावनी दी कि अगर प्रतियोगी छात्रों की वाजिब मांगों को पूरा नहीं किया गया तो जल्द प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। धरना, प्रदर्शन में करन सिंह परिहार, नेहा सिंह, अनिता वर्मा, पल्लवी रानी, मधु वर्मा, केशा सरोज, प्रियंका देवी आदि मैजूद रहें. 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more