हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 February 2023

परिषदीय विद्यालयों में गैर हाजिर मिले पांच अध्यापक

फर्रुखाबाद, डीएम संजय कुमार सिंह ने गुरुवार को परिषदीय विद्यालयों की हकीकत देखी। गंगापार के परिषदीय विद्यालयों में जहां छात्रों की पढ़ाई संतोषजनक नहीं पाई गई तो वहीं अध्यापक भी अपने दायित्वों पर पूरी तौर पर लापरवाह दिखाई पड़े। निरीक्षण में तीन शिक्षामित्रों समेत पांच अध्यापक गैरहाजिर पाए गए। 




इन सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर में निरीक्षण किया तो यहां पर प्रधानाध्यापक आशुतोष, प्राथमिक विद्यालय उदयपुर में विनीता चौहान, रूबी मिश्रा और प्राथमिक विद्यालय अंबरपुर में शिक्षामित्र ममता और संध्या गैरहाजिर पाई गईं। डीएम ने अनुपस्थित सभी कर्मियों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। कंचनपुर में निरीक्षण के दौरान 59 छात्रों में केवल 15 बच्चे मिले। जबकि प्राथमिक विद्यालय उदयपुर में 127 बच्चों के सापेक्ष 34 छात्र मौके पर मिले। डीएम ने छात्रों की कम उपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जतायी। प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर और उदयपुर में छात्रों की पढ़ाई भी कोई संतोषजनक नहीं थी। प्रतीत हो रहा था कि जिम्मेदार अध्यापक बच्चों की पढ़ाई परज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। डीएम ने बीएसए को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more