हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 February 2023

रिजल्ट: पीसीएस 2022 मेंस में 1070 सफल


प्रयागराज,उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2022 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। 383 पदों के सापेक्ष 1070 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग मार्च में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी में है।

पीसीएस मुख्य परीक्षा 27 सितंबर से एक अक्तूबर 2022 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more