हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 February 2023

मारपीट पर शिक्षिकाओं का वेतन रोका


मऊआइमा,  प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका एवं सहायक अध्यापिका के बीच मारपीट और बच्चों के घायल होने के मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दोनों का वेतन रोकते हुए विद्यालय से हटाकर हडिया ब्लॉक में संबद्ध कर दिया है। प्रथम दृष्टया विद्यालय का वातावरण दूषित होने के आरोप में यह कार्रवाई की गई। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मऊआइमा कर रही हैं।



मऊआइमा के प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर खास में दो दिन पहले प्रधानाध्यापिका कामिनी गौड़ और प्रियंका श्रीवास्तव के बीच हाथापाई हुई। इस दौरान सहायक अध्यापिका के द्वारा दो बच्चे भी जख्मी हो गए थे। घटना के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ममता सरकार मौके पर पहुंचीं और दोनों अध्यापकों को अपने साथ ले गईं। घटना सुर्खियां बनीं और अफसरों तक बात पहुंच गई। जानकारी होने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी ने नाराजगी जताई और गुरुवार को दोनों शिक्षिकाओं का वेतन रोकते हुए उन्हें मऊआइमा से हटाकर हंडिया ब्लॉक से संबद्ध कर दिया है। अगले आदेश तक प्रधानाध्यापिका कामिनी गौड़ हंडिया के तालागांव तथा सहायक अध्यापिका प्रियंका श्रीवास्तव मखरा दलित बस्ती के विद्यालयों में कार्य करेंगी।

खंड शिक्षा अधिकारी मऊआइमा को जांच अधिकारी बनाया गया है एबीएसए मऊआइमा के मुताबिक प्रथम दृष्टया विद्यालय का शैक्षिक वातावरण दूषित हुआ है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more