हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 February 2023

शिक्षामित्रों का महासम्मेलन 20 को लखनऊ में, अवकाश लेकर सम्मेलन में अपने परिजनों के साथ पहुचेंगे



लखनऊ। प्रदेश के शिक्षामित्रों का महासम्मेलन 20 फरवरी को लखनऊ के रमाबाई पार्क में होगा। जिसमें शिक्षामित्र नियमितीकरण की मांग उठाएंगे। शिक्षामित्र अवकाश लेकर सम्मेलन में अपने परिजनों के साथ पहुचेंगे।


उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव व आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ कुशवाहा ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में शिक्षामित्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शिक्षामित्र समायोजन 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट से निरस्त होने से अब तक मात्र 10 हजार के मानदेय में जीवन यापन कर रहे हैं। जबकि अन्य प्रदेशों में शिक्षामित्रों की स्थिति यूपी से बहुत अच्छी है। सम्मेलन में नियमितीकरण की मांग उठाई जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह व सांसद जगदंबिका पाल भी प्रतिभाग करेंगे। इसी क्रम में प्रदेश के सभी शिक्षामित्र संगठनों की एक बैठक 12 फरवरी को लखनऊ में होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more