हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 February 2023

जिले के 35 स्कूलों का चयन ,₹70 करोड़ रुपए से भरे की झोली



बुलंदशहर। केंद्र सरकार की पीएम श्री योजना में बेसिक शिक्षा विभाग के 35 स्कूलों का चयन हो गया है। शासन ने स्कूलों की सूची जारी कर दी है। 16 ब्लॉक से स्कूलों का चयन हुआ है, अब इन स्कूलों को शासन से दो करोड़ रुपये विकास कार्य कराने के लिए मिलेंगे। स्कूलों का चयन होने के बाद इनकी पूरी सूरत बदल जाएगी। विभाग द्वारा अब स्कूलों की पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और वहीं से स्कूलों के खातों में बजट भेजा जाएगा। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र दोनों स्थानों से स्कूलों का चयल किया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शैक्षिक ढांचे को मजबूत करने के लिए पीएम श्री योजना को शुरू किया है, इसमें स्कूलों की काया सुधारने के लिए उन्हें बजट दिया जाएगा। एक स्कूल को दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस राशि से स्कूलों के भवन, फर्नीचर, चारदीवारी, खेल मैदान, प्रयोगशालाएं सहितस अन्य सभी व्यवस्थाओं को सुधारा जाएगा। बीएसए ने बताया कि शासन स्तर से स्कूलों की सूची आ गई है। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और वहीं से खातों में राशि आएगी।

इन स्कूलों का हुआ चयन

डिबाई के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर, सिकंदराबाद के यूपीएस तिलबेगमपुर, अगौता के कंपोजिट यूपीएस नयागांव, गुलावठी के जूनियर हाईस्कूल नगर, जूनियर हाईस्कूल चिड़ावक, जूनियर हाईस्कूल आसिफाबाद चंदपुरा, डिबाई के जूनियर हाईस्कूल खुशहालाबाद, ऊंचागांव के जूनियर हाईस्कूल प्याला कलां, जहांगीराबाद के जूनियर हाईस्कूल टिटौटा, पहासू के यूपीएस बदरखा सीरवास, शिकारपुर के जूनियर हाईस्कूल घुघरावली बनवारीपुर, खुर्जा के जूनियर हाईस्कूल क्योलि कलां, स्याना के जूनियर हाईस्कूल बिगराऊ, अनूपशहर के जूनियर हाईस्कूल जूनियर हाईस्कूल बिरौली, लखावटी के कंपोजिट यूपीएस ख्वाजपुर, पहासू के यूपीएस सुरजावली, बुलंदशहर के यूपीएस कुड़वल बनारस, दानपुर के जूनियर हाईस्कूल उदयपुर कला, बीबीनगर के जूनियर हाईस्कूल लुधपुरा, ऊंचागांव के जूनियर हाईस्कूल भड़काऊ, लखावटी के कंपोजिट विद्यालय जिनौरा, जहांगीराबाद के यूपीएस गंगावास पहाड़ा, अरनियां के यूपीएस नगर, बुलंदशहर के यूपीएस करौली, स्याना के जूनियर हाईस्कूल जलालपुर, सिकंदराबाद के यूपीएस जौली, अनूपशहर के जूनियर हाईस्कूल भाईपुर, खानपुर के पीएस खानपुर प्रथम, अगौता के पीएस जाहरा, बुगरासी के पीएस प्रथम, दानपुर के पीएस बगथारी, बीबीनगर के पीएस कैशोपुर सठला प्रथम, अरनियां के पीएस साबितगढ़ और शिकारपुर के पीएस मौहम्मदपुर गिनौरी का चयन हुआ है।

कोट —-

पीएम श्री स्कूलों की सूची शासन से आ गई है। एक स्कूल को विकास कार्य कराने के लिए दो करोड़ शासन से दिए जाएंगे। यह सूची शासन से आई है। स्कूलों का पूरा रिकॉर्ड भेजा जा रहा है। शासन स्तर से स्कूलों के लिए बजट जारी होगा। नियमानुसार स्कूलों में विकास कार्य होंगे।

-बीके शर्मा, बीएसए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more