हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 February 2023

स्कूलों में बीएसए को मिली अव्यवस्था, 17 शिक्षकों का कटा वेतन


बुलंदशहर : स्कूल महानिदेशक के आदेश पर बीएसए का जिले के बेसिक स्कूलों में निरीक्षण जारी है। शिक्षकों द्वारा स्कूलों में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। अरनियां और पहासू ब्लॉक के 17 शिक्षकों का बीएसए ने एक-एक दिन का वेतन काट दिया है।

बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि बुधवार को ब्लॉक अरनिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कमालपुर का निरीक्षण किया। इंचार्ज प्राधानाध्यापक होमेंद्र कुमार और सहायक अध्यापिका सुषमा अनुपस्थिति मिली। शिक्षामित्र पूनम देवी तथा सुरेश चंद धूप सेंकते मिले। विद्यालय में काफी अनियमितताएं मिली। संविलियन विद्यालय नारायनपुर का निरीक्षण किया गया। प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार और सहायक अध्यापक रियाजुद्दीन खान अनुपस्थित मिले। ग्रामीणों ने एमडीएम को मानक अनुसार न देने के बारे में बताया। पहासू स्थित प्राथमिक विद्यालय पहासू का निरीक्षण किया गया। सहायक अध्यापिका ललिता यादव, नूर अफशान, पूनम शर्मा, प्रीति तोमर, रूपा, संजना भारद्वाज, शालिनी अग्रवाल, स्वाति रानी, योगिता सिंह और शिक्षामित्र रिहाना बेगम व निधि शर्मा अनुपस्थित मिली। उन्होंने बताया कि उक्त सभी शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। निरीक्षण के दौरान यदि कोई शिक्षक अनुपस्थित मिलता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more