हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 February 2023

बीईओ ने शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण


बरेली/मीरगंज। बीएसए के निर्देश पर ब्लॉक रामनगर के खंड शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को मीरगंज क्षेत्र के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गोरा लोकनाथपुर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बेहद कम मिली।



जबकि बुधवार से पहले स्कूल में अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी। संवलियत विद्यालय बहरोली में रामनगर के बीईओ को शिक्षकों की स्कूल से जाने के हस्ताक्षर नहीं मिले। शिक्षक के स्कूल में आने के हस्ताक्षर दर्ज थे। रामनगर के बीईओ ने मीरगंज के खंड शिक्षा अधिकारी को मामले से अवगत कराया। खंड शिक्षा अधिकारी मीरगंज अमन गुप्ता ने बहरोली के संवलियत विद्यालय व गोरा लोकनाथपुर के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यावकों से स्पष्टीकरण मांगा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more