हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 February 2023

बीएसए जांच के लिए अचानक पहुंचे विद्यालय, पान मसाला खाकर बैठे थे शिक्षक, पूरे स्टाफ का वेतन रोका


प्रयागराज:- बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने बृहस्पतिवार को उरुवा ब्लाक के चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान दो विद्यालयों में व्याप्त अनियमितता को लेकर वह खासे नाराज दिखे। पट्टीनाथ राय प्राथमिक विद्यालय की अनियमितताओं को लेकर उन्होंने सभी शिक्षकों का वेतन एक माह के लिए रोक दिया, जबकि उरुवा व तिवारी का पूरा प्राथमिक विद्यालय में व्याप्त खामियों को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए पंद्रह दिन के अंदर व्यवस्था को सुधारने की चेतावनी दिया।खानपुर प्राथमिक विद्यालय की बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने शिक्षकों को शाबाशी दिया। 



बेसिक शिक्षा अधिकारी गुरुवार सुबह तकरीबन साढे नौ बजे उरुवा प्रा वि पहुंचे तो वहां प्रार्थना हो रही थी। निरीक्षण के दौरान उन्हें विद्यालय परिसर एवं शौचालय में काफी गंदगी दिखी। विद्यालय भवन का बुरा हाल था। कमरों के दीवानों के प्लास्टर उखड़ रहे थे, साथ ही छात्रों की उपस्थिति भी कम थी। इस बात को लेकर उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को पंद्रह दिन में चाक चौबंद कराने की चेतावनी दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more