हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 February 2023

पीएमश्री योजना: बेसिक स्कूलों में मिलेगी इंटर तक की शिक्षा

शिवगढ़। नई शिक्षा नीति के तहत विकासखंड के दो परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प होने जा रहा है। पीएम श्री योजना के तहत चयनित कम्पोजिट विद्यालय देहली और दरियावगंज में अब कक्षा 8 की जगह इंटर तक के बच्चे पढ़ सकेंगे।



खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रकाश ने बताया कि इसके लिए बहुत जल्दी दोनो विद्यालयों में इंटर तक कक्षायें चलाने के लिए नए भवन बनाए जाएंगे जो सारी सुविधाओं से युक्त होंगे। अच्छे साफ सुथरे कमरे,बेहतर शिक्षा व्यवस्था के अलावा विद्यालयों में कम्प्यूटर और लैब भी होंगे। साथ ही बच्चों के खेलने कूदने के लिए अपना फील्ड होगा। विद्यालय में बच्चों को बैठने के लिए सीटें शुद्ध पीने का पानी और शौचालय आदि सब कुछ उपलब्ध होगा।

उन्होंने बताया कि स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया के तहत पीएम श्री योजना में इस बार दो विद्यालयों का चयन किया गया है। जिनमें अब इंटर तक की छात्र-छात्राएं अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more