हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 February 2023

निरीक्षण में प्रधानाध्यापक समेत तीन मिले गैरहाजिर


फर्रुखाबाद
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की लेटलतीफी रुक नहीं रही है। इससे बच्चों को भी दिक्कतें होती हैं। शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी ने सुबह 10.15 बजे प्राथमिक विद्यालय करनपुर दत्त का निरीक्षण किया तो यहां प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गैरहाजिर मिले।



इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और एक दिन का वेतन काटने के लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी। बीईओ अनूप सिंह ने बताया कि सुबह जब वह निरीक्षण को पहुंचे तो तीन शिक्षक मौजूद नहीं थे। इसमें प्रधानाध्यापक पंकज राजपूत, शिक्षिका प्रीती और मोनिका चौहान अनुपस्थित पायी गयीं। इसलिए इन तीनों का एक दिन का वेतन काटने के लिए संस्तुति की गयी है। शिक्षकों को चेतावनी दी गयी है कि वह समय से विद्यालय में पहुंचे। बच्चों को पढ़ाने में किसी प्रकार की लापरवाही न करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more