हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 February 2023

बेनकाब भ्रष्टाचार: चर्चित खंड शिक्षा अधिकारी कुछ शिक्षको को देते हैं संरक्षण, नाम न बताने के शर्त पर एक शिक्षक ने किया कई मामले खुलासे


ब्यूरो रिपोर्ट बेनकाब भ्रष्टाचार गाजीपुर। चर्चित एबीएसए करंडा राघवेन्द्र सिंह हमेशा अपने कार्यों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक शिक्षक ने नाम न बताने के शर्त पर कई मामले का खुलासा किया है। शिक्षक ने बताया कि ब्लाक के कुछ ऐसे शिक्षक है जो विद्यालय बहुत कम आते हैं जिसको संरक्षण एबीएसए साहब देते हैं। लेकिन शिक्षक ने यह भी बताया कि पठन-पाठन के समय कुछ शिक्षक बीआरसी पर जमे रहते हैं।



 ब्लॉक के कुछ ऐसे भी शिक्षक है जो विद्यालय कभी कभार चलें जाते हैं और कुछ शिक्षक विद्यालय बंद होने से पहले ही घर चले जाते हैं, बहुत जल्द उन शिक्षकों का नाम भी खुलासा किया जायेगा।



जिसका विरोध करने पर कुछ शिक्षक नेताओं के द्वारा धमकी दी जाती है तथा एबीएसए द्वारा एक ही विद्यालय का बार- बार औचक निरीक्षण किया जाता है। शिक्षक ने पठन पाठन के समय बीआरसी पर मौजूद शिक्षको का नाम भी बताया है जिसका खुलासा बहुत जल्द किया जायेगा। इस मामले में एबीएसए राघवेन्द्र सिंह से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि आरोप लगते रहते हैं मेरे द्वारा संरक्षण नहीं दिया जाता है। पठन पाठन के समय बीआरसी पर कुछ शिक्षको के आदेश की बात जब बीएसए हेमंत राव से किया गया तो उन्होंने साफ ज़बाब दिया कि ऐसा कोई आदेश नहीं है। पार्ट-2 में उन शिक्षकों का नाम उजागर होगा..




Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more