हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 May 2023

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मशाल जुलूस



लखनऊ। ज्वाइंट फोरम फॉर रेस्टोरेशन और ओल्ड पेंशन स्कीम (एनजेसीए) के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रविवार को लखनऊ की रेलवे कॉलोनियों से मशाल जुलूस निकाला गया। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) की ओर से एलडी कॉलोनी, डीजल शेड कॉलोनी, 40 क्वार्टर कॉलोनी, शांतिपुरम, डीजल ग्राउंड , बरहा कॉलोनी से से मशाल जुलूस निकाले और डीजल शेड आलमबाग के गेट पर समाप्त हुआ।


इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन लागू किए जाने का नारा बुलंद किया। मशाल जुलूस का नेतृत्व लखनऊ मंडल के मंडल मंत्री आरके पांडेय, अध्यक्ष विभूति मिश्रा, एलएन पाठक, एसयू शाह व अनूप बाजपेई ने किया। डीजल शेड गेट पर जुलूस सभा में परिवर्तित हो गया। यहां पर एनजेसीए के कंवीनर व एआईआरएफआर के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने रेल कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन को जारी रखने की अपील की।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more