UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 May 2023

बैठक में विलंब से आने व बीईओ से अभद्र शब्दों का प्रयोग करना प्रधानाध्यापक को पड़ा भारी


गौरीगंज (अमेठी)। बैठक में विलंब से आने व बीईओ से अभद्र शब्दों का प्रयोग करना प्रधानाध्यापक को भारी पड़ा। बीईओ की रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए मामले की जांच बीईओ गौरीगंज को दी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


शाहगढ़ विकास खंड में 19 मई को ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में प्राथमिक स्कूल देवार देवकली के प्रधानाध्यापक राजेश तिवारी करीब एक घंटे विलंब से पहुंचे थे। बीईओ सुमन मिश्रा ने प्रधानाध्यापक से विलंब से पहुंचने का कारण पूछा। आरोप है कि इस पर उन्होंने बीईओ से अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। साथ ही विभाग के उच्चाधिकारियों के खिलाफ अन्य प्रधानाध्यापकों को भड़काने लगे। बीईओ ने इसकी रिपोर्ट बीएसए को दी।

रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए संगीता सिंह ने प्रधानाध्यापक राजेश तिवारी को निलंबित करते हुए आरोप पत्र जारी किया है। इसमें मानक अनुसार कायाकल्प का कार्य नहीं कराने की बात भी है। प्रधानाध्यापक को प्राथमिक स्कूल रामशाहपुर से संबद्ध करते हुए जांच बीईओ गौरीगंज अर्जुन सिंह को सौंपी गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more