हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 June 2023

यूपी में 13 हजार करोड़ से स्कूल, बच्चे स्मार्ट बनेंगे: जानिए कहां कितना खर्च


यूपी सरकार सरकारी स्कूलों के उपयोग के लिए 20,135 टैबलेट खरीदने जा रही है। इसकी खरीद का जिम्मा यूपीडेस्को को दिया गया है। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को शिक्षा परियोजना परिषद की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में समग्र शिक्षा की केंद्र द्वारा मंजूर 12,744.41 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन कर दिया गया जिससे यूपी के स्कूल और बच्चे स्मार्ट बनेंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि डीबीटी के जरिएयूनीफार्म, जूता मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग व स्टेशनरी की खरीद कराई जाए। अध्यापकों द्वारा गृह भ्रमण, सेमिनार का आयोजन किया जाए। बैठक में 10,375 प्राथमिक विद्यालयों और 8778 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए दो-दो टैबलेट और 2204 माध्यमिक विद्यालयों के उपयोगार्थ टैबलेट खरीद होगी। इसी तरह 3879 परिषदीय उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट एवं कस्तूरबा विद्यालयों में स्मार्ट क्लास सेटअप का निर्णय लिया गया।



इन मदों के लिए धनराशि
● 1.65 करोड़ विद्यार्थियों की यूनिफार्म के लिए 993.62 करोड़

● दो करोड़ बच्चों को पाठ्य पुस्तक वितरण के लिये 594.61 करोड़

● आउट ऑफ स्कूल 2.8 लाख बच्चों की विशेष ट्रेनिंग को 42.62 करोड़

● प्री-प्राइमरी हेड में नर्सरी अध्यापकों के लिए 6.52 करोड़

● प्री-प्राइमरी में बच्चों के अनुकूल फर्नीचर के लिए 27.88 करोड़

● आउटडोर खेल सामग्री के लिए 28.39 करोड़ रुपये

● 3669 आईसीटी लैब्स, 8778 टैबलेटस व 22000 स्मार्ट क्लास के लिए 253.70 करोड़

● 78 नये सरकारी हाईस्कूल के लिए 116.59 करोड़ रुपये

● 19 नये सरकारी इंटरमीडिएट स्कूल के लिए 41.99 करोड़



कहां कितना खर्च

मद धनराशि

एलीमेन्टरी एजुकेशन 10077.40

अध्यापक शिक्षा 177.76

माध्यमिक शिक्षा 597.69

अन्य 1891.54

कुल 12,744.41

(करोड़ रुपये में)

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more